छत्तीसगढकोंडागांव

आमचो पुलिस आमचों संगी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गा्रमीण नवयुवको को की गयी खेल समाग्री का वितरित; दूरस्थ अंचल ग्राम कानावगॉव में लगाया गया चलित थाना , अपनी समस्यों को लेकर थाना ईरागॉव पुलिस से रूबरू हुऐ ग्रामीण, सायबर अपराध ऑनलाईन फ्राड व यातायात के नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक दी गई जानकारी

पुलिस अधीक्षक सिदार्थ तिवारी के निर्देषन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी केषकाल श्ूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्षन में थाना ईरागॉव से 22 किमी दूर सघन वनांचल ग्राम कानागॉव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गयी। इस कार्यक्रम में ग्राम सरपंच सोनसाय मण्डावी, पंच पूरन सिंह नरेटी एवं काफी ग्रामीण उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने थाना ईरागॉव पुलिस को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित एवं खुष दिखाई। ग्रामीणों ने अपने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को ईरागॉव पुलिस के समक्ष रखा । गॉव वालो की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया।


अपराधों से बचने के बताये उपाय – ग्रामीणों को सायबर अपराध, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी देकर इसके बचने के उपाय भी बताये गये, समाज में होने वाले महिला संबंधी अपराध जैसे दहेज प्रताडना, दहेज मृत्यु घरेलू हिन्सा, बाल विवाह छेडछाड तथा बच्चो के ऊपर होने वाले लैंगीक अपराध, बाल मजदूरी एवं मानव तस्करी के बारे में विस्तृत चर्चा कर महिलाओं एवं बच्चों को कानून के द्वारा प्रदत उनके अधिकारो के बारे में जानकारी भी दी गई।


ढोंगियों व ठगों से रहे सावधान – बाहर से आये ढोंगी बाबा, जेवर गहने साफ करने वाले चक्कर में नही पडने समझाईष भी दिया गया। गॉव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने या अपराध घटित होने से तत्काल थाना ईरागॉव को सूचित करने निर्देष दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई एवं ग्राम रक्षा समिति के नये सदस्यो का विस्तार भी किया गया।
युवाआंे को दी खेल सामग्री – जिला पुलिस कोण्डागॉव के द्वारा चलाये जा रहे आमचो पुलिस आमचो संगी सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गॉव के नवयुवकों को खेल समाग्री का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी ईरागॉव निरीक्षक विनोद कुमार साहू, पिताम्बर कठार, सउनि देवेन्द्र नागेष, प्रआर रघुराज भदोरिया, बेनेदिक्त खलखो, संतोष पोयाम, रामलाल मण्डावी, बालसिंह यादव उपस्थित रहे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!