
आज रविवार होने के बाद भी स्कूली बच्चों ने जैतपुरी हायर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस हर्षोउल्लास से मनाया। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा षानदार रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्षकों का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा विभिन्न समाग्रियों का स्टाल लगाया, जिसका जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया । इस मौके पर ट्रैफिक विभाग, कृषि विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्टाल लगाया गया ।
क्षेत्र के षहीदों को किया गया सम्मानित – सेना के षहीद दो जवानों के पालकों का इस मंच से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बच्चों द्वारा किया गया। इस मौके पर विधायक संतराम नेताम ने कहा कि चाचा नेहरू के नाम से जाने वाले भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन बच्चों, बडों सभी के लिये अनुकरणीय है। त्याग तपस्या बलिदान व देष भक्ति की अनूठी मिषाल पंडित नेहरू से हम सभी को हमेषा प्रेरणा मिलती रहेगीं।
मौजूद रहे ये – इस अवसर पर केषकाल विधायक संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, शीश कुमारी ,भगवती पटेल, शिवलाल मंडावी, दिनेश जायसवाल, विजय लांडगे, सुकालू मरकाम, जनपद सदस्य जैतपुरी सरपंच बीईओ व बडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
