
ऑस्ट्रेलिया की जीत में मिचेल मार्श और ओपनर डेविड वॉर्नर की अहम भूमिका रही. मार्श ने नाबाद 77 और वॉर्नर ने 53 रनों की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में चार विकेट पर 172 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 गेंद शेष रहते निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया.

29 दिन और 45 मुकाबलों के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का चैंपियन मिल गया। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। इस वर्ल्ड कप में कई ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बेजोड़ दम दिखाया है। वहीं, कई ऐसे गेंदबाज भी रहे जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। आईए आपको ऐसे ही टॉप 5 बल्लेबाज और टॉप 5 गेंदबाज के बारे में बताते हैं।
टारगेट का पीछा करते हुए AUS की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एरोन फिंच (5) का विकेट चटकाया। दूसरे विकेट के लिए डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने 59 गेंदों पर 92 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। इस साझेदारी को बोल्ट ने वार्नर (53) को आउट कर तोड़ा। तीसरे विकेट के लिए ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श ने 39 गेंदों पर 66 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलियाई टीम को चैंपियन बना दिया।
173 रनों के टारगेट को फिंच एंड कंपनी ने 18.5 ओवर के खेल में 2 विकेट के नुकसान पर बहुत ही आसानी से अपने नाम कर लिया। जीत में डेविड वार्नर (53) और मिचेल मार्श (77)* रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया 14 साल के टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार चैंपियन बना है।
- ICC के नॉकआउट मैचों में कंगारू टीम की न्यूजीलैंड के खिलाफ ये लगातार 5वीं जीत रही।
- AUS पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब हुई।



