
शांति फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के द्वारा तीन मानसिक बीमार जो कोण्डागाव शहर के सडको पर भटकने को मजबूर थे उन्हें उच्च स्तरीय ईलाज के लिये भेजा है। ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा से जुड सके । इस के लिए जिला प्रषासन के द्वारा पूरे जिले में संवेदना का प्रोग्राम चलाया जा रहा। ताकि ऐसे परिवार जो ईलाज के अभाव मे मानसिक बीमारी से ग्रसित हैं उन्हे फायदा पहुंचाया जा सके। आज कोण्डागाव मे काफी दिनों से घूम रहे मानसिक रोगियों को ईलाज के लिये भेजा गया है । जिसमे दो अज्ञात व एक फरसगांव निवासी की जानकारी मिली है। ईलाज उपरांत जो लोग ठीक हो चुके है पर उनका घर नही है, उन्हे कोण्डागाव शांति फाउंडेशन पुर्नवास केंद्र मे रख कर समाज की मुख्य धारा से जोडा जायेगा। इस अवसर पर शान्ति फाउंडेशन के यतिर्न्द छोटू सलाम, गौरव ठाकुर, धन्सु मानिकपुरी आदि मौजूद रहे।
