
राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के ग्राम गठुला में पुलिस ने जनदर्शन शिविर का आयोजन किया ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री, जमीन विवाद, पेट्रोलिंग और एक्सीडेंट के हॉटस्पोट पर स्टोपर की मांग एसपी डी. श्रवण कुमार से की. पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब की रोकथाम के लिए त्वरित कार्रवाई करने औऱ दुर्घटनाजन्य स्थानों पर स्टॉपर की व्यवस्था करने के लिए चिखली प्रभारी को कहा है.ग्रामवासियों की मांग पर गांव के ही एक अवैध शराब व्यापारी को बुलाकर उसे चेतावनी दी गई.
जिस पर उसने अपने इस कृत्य पर माफी मांगी है. भविष्य में इस प्रकार की कोई भी अवैध कार्य न करने का आश्वासन दिया है. पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में गश्त के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को निर्देशित किया है.परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एस.डी.ओ.पी. लोकेश देवांगन, पुलिस चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह और स्टाफ के साथ गठुला और उसके आसपास के ग्रामों में गश्त किया

