
बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// जिले में दो साल से सरकारी विभागों पर 10 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है. विभाग ने वसूली को लेकर नोटिस जारी किया है. बकाया दारों में नगर, ग्राम पंचायत, राजस्व और महिला बाल विकास विभाग सबसे आगे है.जिले के हालात यह है कि जिले के नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत मिलाकर 7 करोड़ के बिल बकाया है. वही राजस्व विभाग के 25 लाख, शिक्षा विभाग के 45 लाख तो महिला एवं बाल विकास विभाग के 8 लाख रुपए बिजली बिल 2 वर्षों से बकाया है.बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री उमेश ठाकुर की माने तो जिले में कुल 10 करोड़ 20 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है. जिसके लिए संबंधों को नोटिस जारी किया गया है. वही भाजपा नेता देवदास चतुर्वेदी ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया है.


