रायपुरछत्तीसगढ

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 14 से 29 नवंबर तक जन जागरण पदयात्रा और आंदोलन करेंगे कांग्रेसी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। प्रदेशभर में कांग्रेस के नेता आज से सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेस 14 से 29 नवंबर तक महंगाई के खिलाफ जन जागरण पदयात्रा और आंदोलन करेगी। सीएम के कार्यक्रम के लिए जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक 14 नवंबर को सुबह 10.50 बजे मुख्यमंत्री अपने रायपुर निवास से निकलेंगे। इसके बाद कार से वे 11 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर जाएंगे। वहां से 12 बजे फिर से मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां लगभग 3 घंटे रुकने के बाद वह साढ़े तीन बजे सीएम हाउस से कार मार्ग से निकलकर 4 बजे भिलाई पहुंचेंगे। यहां पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम की पदयात्रा पोट्टी श्रीरामुलु चौक से होते हुए सुभाष चौक, भगत सिंह, भारत माता चौक, गांधी चौक, लिंक रोड, फल मंडी रोड से नेशनल हाइवे होते हुए लाल मैदान पहुंचेगी। यहां शाम 5-6 बजे तक मुख्यमंत्री आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 6 बजे भिलाई से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, नया रायपुर के लिए रवाना होंगे। यहां से शाम 7.30 बजे वह मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए रवाना होंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की इस पद यात्रा में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी शामिल होंगे। दुर्ग शहर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक सम्पन्न हुई थी। बैठक में प्रदेश इकाई के प्रभारी पी एल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस बैठक में कांग्रेस के सदस्यता अभियान और 14 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस द्वारा महंगाई के खिलाफ चलाए जाने वाले जनजागरण पदयात्रा तथा आंदोलन की रूपरेखा समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!