भिलाईक्राइमछत्तीसगढ

भिलाई में युवकों का रास्ता रोककर चार लोगों ने मारपीट कर किया चाकू से हमला

भिलाई न्यूज़ धमाका /// हरू चौक कैंप 1 के समीप जन्मदिन मनाने जा रहे कुछ युवकों का रास्ता रोक चार लोगों ने जमकर मारपीट की और चाकू से हमला कर चौराहे से भाग निकले .पुलिस ने बताया की रामसिंह खटाल के समीप निवासी शिव शंकर साव बीती रात लगभग 8 बजे अपने मित्र शेख साहिल, तरुण आर्या, पिंटू रजक और बर्थ डे बॉय जागेश्वर साहू के साथ श्याम नगर कैम्प-2 जा रहा था।इसी दौरान नेहरू चौक पर अमन भारती, उसका बड़ा भाई छोटू भारती, सोना और चीकू ने इनका रास्ता रोका और पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे।

जागेश्वर के मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी।जागेश्वर को सोना और चीकू ने पकड़ लिया और अमन ने चाकू निकाल चाकू निकाल हमला कर दिया। चौराहे पर लोगों की भीड़ देखते ही चारो युवक चौराहे से निकल फरार हो गए। जागेश्वर साहू पर हुए हमले से उसके पैर, जांघ, कमर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों ने ऑटो की मदद से जागेश्वर को बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती कराया।पुलिस ने शिव शंकर साव की रिपोर्ट पर अमन भारती, सोना, छोटू भारती और चीकू के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!