रायपुरछत्तीसगढ

रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर , 5 सूत्रीय मांग के साथ धरने पर बैठे

रायपुर न्यूज़ धमाका /// रविवि यूनिवर्सिटी के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं.इस हड़ताल को विवि शिक्षक संघ ने भी समर्थन दिया है यूनिवर्सिटी के सभी कामकाज ठप्प हो गए हैं. 7वें वेतनमान के एरियर्स, पदोन्नति समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कुलपति के आश्वासन के बाद भी इनकी मांगें पूरी नहीं हुई है.

  • वाहन भत्ता के नियम विरुद्ध वसूली की राशि को कार्य परिषद समन्वय समिति और राज्य शासन के निर्देश का सम्मान करते हुए वापस किया जाए.
  • विश्वविद्यालय में कर्मचारी समस्याओं के त्वरित निराकरण करने के लिए कार्यपरिषद में एक कर्मचारी प्रतिनिधि को शामिल किया जाए.
  • विश्वविद्यालय विनियम 91 में आंशिक संशोधन करते हुए प्रयोगशाला परिचारकों को प्रयोगशाला तकनीशियनों के पद पर पदोन्नति किया जाए.
  • कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के तीन किश्तों के एरियर्श का भुगतान किया जाए.
  • तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को विश्वविद्यालय परिनियम 31 और शासन के रोस्टर आरक्षण का पालन करते हुए हर साल समर पर पदोन्नति किया जाए.

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि हमारी मांगों पर मंत्रालय से लेकर शासन स्तर तक आदेश जारी करने के लिए कहा गया है. इसके लिए लेटर भी जारी किया है, लेकिन विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार तानाशाही करते हुए आदेश जारी नहीं कर रहे हैं. इसलिए हम अचानक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं.इसके पहले हम लोगों ने मंत्री से लेकर विभागीय अधिकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन तक को ज्ञापन सौंपा. जब बात नहीं बनी, तो हड़ताल किया. इसके बावजूद हमारी मांगों को लेकर कोई आदेश जारी हुआ. विश्वविद्यालय ने हमारी मांगों को अनसुना कर दिया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!