भोपालमध्यप्रदेश

MP : हमीदिया हॉस्पिटल के बच्चा वार्ड में लगी आग

Story Highlights
  • परिजनों का आरोप है कि उन्हें भी बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि बड़ी घटना है, लेकिन सब कुछ ठीक है. आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले भी हमीदिया अस्पताल में आगजनी की घटना हो चुकी है.

भोपाल न्यूज़ धमाका /// हमीदिया हॉस्पिटल के बच्चा वार्ड में आग लग गई है. अस्पताल के तीसरे फ्लोर पर बच्चा वार्ड है. अस्पताल में करीब 2 दर्जन से अधिक बच्चे है. जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है अस्पताल के अंदर कुछ डॉक्टर और बच्चे फंसे हुए हैं. आगजनी की घटना के बाद एडमिट बच्चों को छोड़कर अस्पताल प्रबंधन भाग गया. बच्चों के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. वो परेशान हैं, हलाकान हैं.

अस्पताल में चारों तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है.आगजनी की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची हुई है. राहत और बचाव कार्य जारी है. तीसरे प्लोर की वजह फायर ब्रिगेड की पाइप नहीं पहुंच पा रही है. मरीजों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से आग लगी है. आग लगे करीब आधे घंटे हो गए हैं, लेकिन एक भी बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!