रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक मदन चौहान को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक मदन चौहान को पद्मश्री से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के संगीतज्ञ मदन सिंह चौहान ‘गुरूजी’ को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने कहा कि चौहान छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध संगीत शिक्षक, गजल गायक और सूफी गायक हैं। कला जगत से जुड़े बहुत से लोग चौहान को सम्मान  में काकू भी कहते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन संगीत साधना के लिए समर्पित कर दिया।उनकी यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। गुरूजी के नाम से प्रसिद्ध मदन सिंह चौहान का जन्म 15 अक्टूबर 1947 को हुआ। मदन चौहान की सुफियाना संगीत पर गहरी पकड़ रही है। उनके कितने ही शिष्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर संगीत साधना में रत हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!