
जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///ब्लाॅक के छात्रों की अलग-अलग घटनाओं में हुई मृत्यु पर उनके परिजनों को छात्र बीमा योजना के तहत एक-एक लाख रुपए की विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सहायता दी उन्होंने छात्रों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आपके बच्चों की मृत्यु दुखद है।उन्होंने हर परिस्थिति में परिजनों का साथ देने का आश्वासन देते कहा की जब भी आपको जरूरत हो हमारी सरकार आपके हर सुख-दुख में साथ खड़ी है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन मौजूद थे
