रायपुरछत्तीसगढ

कांग्रेस के सभापति पर ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप

रायपुर न्यूज़ धमाका ///भाटापारा में लोगों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले पार्षद और कांग्रेस सभापति आरोपी सुशील सबलानी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की गई है. डरा-धमका कर ढाई लाख रुपये अवैध वसूली और पैसे की मांग पर आरोपी सुशील सबलानी पार्षद भाटापारा के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में अपराध दर्ज किया गया है.पुलिस के मुताबिक प्रमोद केशरवानी ने मातादेवालय वार्ड भाटापारा जांच तस्दीक क्रम में गवाहों के कथन, प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग बातचीत की पेन ड्राइव और फोन डिटेल का स्क्रीन शार्ट में आरोपी सुशील सबलानी पार्षद के खिलाफ सबूत मिले हैं

प्रशासनिक आदेश पर खाद्य विभाग आपके घर छापा मारने आ रहा है. बात कहकर डरा-धमका कर अवैध रूप से 50,000 रूपये की वसूली करना और धमकी और क्षति कारित करने के भय डालते हुए 2,50,000 रूपये और मांग की. शिकायत आवेदन जांच तस्दीक पर आरोपी सुशील सबलानी पार्षद माता देवालय और सभापति नगर पालिका भाटापारा के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 482/2021 धारा 384,385 भादवि दर्ज कर विवेचना मे लिया गया है.

भाठापारा थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर जांच की गई जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया है 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!