दंतेवाडाछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा : गैस एजेंसी के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए का फ्रॉड , आरोपी उत्तराखंड से गिरफ्तार

Story Highlights
  • दंतेवाड़ा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर किरंदुल के एक व्यक्ति से 4.58 लाख रुपए की ठगी की थी। मामला साल 2020 का है। किरंदुल थाना में हुई FIR के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी रही। जिसे 4 नवंबर को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा लाया गया है।

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका /// किरंदुल के एक व्यक्ति से 4.58 लाख रुपए की ठगी की थी। मामला साल 2020 का है।सुखदेव कोर्राम (62) ने शहर में गैस एजेंसी का काम लेने के लिए गूगल में सर्च कर उसका प्रोसेस देखा था। जब वेबसाइट पर क्लिक किया तो एक फॉर्म आया जिसे भर कर उसने सबमिट किया था। कुछ देर बाद एक अंजान नंबर से सुखदेव के पास फोन आया। फोन पर व्यक्ति ने खुद को गैस कंपनी का कर्मचारी हूं बता कर सुखदेव से कहा कि आप ने ऑनलाइन फॉर्म सबमिट किया है, आप का फॉर्म मिल चुका है, बस कुछ राशि जमा करनी होगी।जिसके बाद सुखदेव ने कुछ राशि जमा कर दी।

कुछ दिनों के बाद उसी नंबर से कॉल आया और प्रोसेस अधूरा है कह कर फिर राशि डालने को कहा। यह सिलसिला लगभग 1 महीने तक चलता गया। तब तक सुखदेव 4.58 लाख रुपए ट्रांसफर कर चुके थे। उसके बाद जब उन्होंने एजेंसी कितने दिनों में मिलेगी पूछने के लिए वापस कॉल किया तो फोन बंद आया। जिसके बाद उन्हें जानकारी लगी कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है। जिसकी शिकायत उन्होंने फौरन किरंदुल थाना में की थी। FIR होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी उत्तराखंड के ऋषिकेश का रहने वाला है। जिसके बाद कुछ दिनों पहले ही पुलिस टीम को ऋषिकेश रवाना किया गया था। वहां तलाश के दौरान आरोपी संजय चौधरी (45) को उसके घर शिवाजी नगर गली नंबर 26 से गिरफ्तार किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!