देश

भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु वेल्लोर में मकान ढहने से 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

तमिलनाडु में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेश के वेल्लोर जिले में भारी बारिश की वजह से एक मकान ढह गया, जिसमें चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे। इनमें कुछ बचे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि तमिलनाडु में उत्तरी जिलों समेत राज्य के कई भागों में बारिश जारी है। हाल ही में चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य उत्तरी क्षेत्रों में तेज बारिश से अब तक 14 लोगों की मौत हुई थी। खासकर चेन्नई में बारिश का पानी घर, अस्पताल और स्कूलों तक में घुस आया था। प्रदेश में एक अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान अब तक सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

वैसे, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज सुबह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार कर गया। इससे बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। आपको बता दें, चेन्नई और आसपास के जिलों में भारी बारिश के मद्देनजर स्थानीय पुलिस, सशस्त्र रिजर्व, तमिलनाडु विशेष पुलिस और होमगार्ड के कुल 75,000 पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 11 टीमें और एसडीआरएफ की सात टीमें तैनात की गई थी। तमिलनाडु में 11 टीमों और पुडुचेरी में 2 टीमों को तैनात किया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!