कोरबा

8वीं के स्टूडेंट ने रेत दिया छात्रा का गला:लंच टाइम में स्कूल से बाहर आई तो 2 साथियों के साथ मिलकर मारी ब्लेड और भाग गया, हालत गंभीर

कोरबा न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के कोरबा में 8वीं में पढ़ने वाले छात्र ने उसकी ही क्लास की छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा लंच टाइम में स्कूल से बाहर आई थी। इसी दौरान छात्र अपने दो साथियों के साथ बाइक से स्कूल के बाहर आया और उसने ब्लेड से लड़की का गला रेत दिया और भाग गया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

ये पूरी घटना फरसवानी गांव के सरकारी स्कूल के बाहर की है। इसी स्कूल में आरोपी पढ़ता है। पता चला है कि आरोपी लड़का रविवार रात को छात्रा के घर में चोरी करने घुसा था। उसी दौरान लड़की ने उसे देख लिया था। इसी के चलते उसने लड़की पर हमला किया है। आरोपी ने दोपहर डेढ़ बजे के आस-पास पूरी वारदात को अंजाम दिया।

इस स्कूल में दोपहर के वक्त लंच का समय होता है। इसी दौरान लड़का बाइक से अपने 2 साथियों के साथ मौके पर गया था। उसने देखा की लड़की स्कूल कैंपस के बाहर खड़ी है। यही देखकर उसने लड़की पर हमला कर दिया था। घटना के बाद आसपास के छात्रों ने स्कूल टीचर्स को इस बात की जानकारी दी थी।

मुख्य आरोपी फरार, 2 हिरासत में

इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी के 2 साथियों को हिरासत में लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद पीड़ित लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। लड़की के गले से काफी खून बह चुका है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!