देश

7वें वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों के 18 महीने से अटके डीए एरियर पर आया बड़ा अपडेट

उम्मीद है कि दिसंबर में डीए बकाया के मामले पर कैबिनेट सचिव में चर्चा हो सकती है।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता को 1 जुलाई से बढ़ाकर 31 फीसद करने के बाद अब सरकार अपने कर्मचारियों को चार महीने का डीए एरियर देगी। 18 महीने से पेंडिंग डीए बकाया जारी करने की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि क्रिसमस और नए साल से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए एरियर पर बड़ा फैसला हो सकता ह

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए 31 प्रतिशत डीए के अलावा कई तरह के लाभ प्रदान किए हैं। नेशनल काउंसिल ऑफ ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (जेसीएम) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि परिषद ने सरकार के सामने मांग की है। कहा कि डीए बहाल करते हुए 18 महीने से लंबित डीए एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर में डीए बकाया के मामले पर कैबिनेट सचिव में चर्चा हो सकती है।

बता दें कि वित्त मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार की जल्द बैठक होने वाली है। इसमें डीए एरियर के एकमुश्त भुगतान पर चर्चा होने की संभावना है। बीते दिनों पेंशनर्स ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्ताक्षेप करने की मांग की थीं। सरकार ने भी इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

जेसीएम के सचिव शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपए से 37,000 रुपए के बीच होगा। वहीं लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए डीए एरियर के तौर पर मिलेंगे। संसद के मानसून सत्र में भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि महंगाई भत्ता बहाल किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!