नई दिल्ली

सीएम केजरीवाल ने मशहूर रेसलर खली से की मुलाकात , पंजाब विधानसभा में कर सकते हैं एंट्री

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली से मुलाकात की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इन तस्वीरों को खुद शेयर किया और कहा कि खली ने देश की राजधानी में आप सरकार के द्वारा किए गए कामों की खुलकर तारीफ की।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं और पहलवान दोनों मिलकर पंजाब में यही बदलाव लाएंगे। इस मुलाकात को पंजाब में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि खली मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं, जबिक वर्तमान में पंजाब में रह रहे हैं।

केजरीवाल और खली के बीच क्या बात हुई है, इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। लेकिन सीएम केजरीवाल के ट्वीट से लगता है कि जल्द ही पंजाब की राजनीति में खली की एंट्री हो सकती हैं और आने वाले चुनाव में पार्टी उतार सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!