छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में 66 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान , स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत

Bilaspur Apollo Hospital

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत हो गई है। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ित 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मंगला निवासी विजय सिंह का पिछले एक हफ्ते से अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। 

मिली जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में इलाज करा रहे कोरिया और जांजगीर जिले के दो स्वाइन फ्लू पीड़कत मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 7 एक्टिव केस थे, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी है। जबकि 4 मरीजों का इलाज जारी है। मलेरिया, डायरिया के बाद अब स्वाइन फ्लू का खतरा छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहा है। 

कालरीकर्मी की पत्नी की गई जान

उल्लेखनीय है कि, कोरिया जिले के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी को सर्दी, खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया था। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। इसके बाद उपचार नए सिरे से शुरू हुआ, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 

बिना उपचार ही चली गई महिला की भी मौत

वहीं जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव निवासी 66 साल की महिला ने भी दम तोड़ दिया है। उसे कुछ दिन पहले बिलासपुर के ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह बिना उपचार पूरा हुए गायब हो गई थी। पता चला कि, परिजन 6 अगस्त को उसे लेकर चले गए थे। बिलासपुर CMHO डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने उसकी मौत की पुष्टि की थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!