धमतरीछत्तीसगढ

सब्जी मार्केट में मोबाइल चोरी करने वाले 3 युवक गिरफ्तार

आरोपियों के पास 1 दर्जन मोबाइल जब्त

धमतरी न्यूज़ सब्जी मार्केट में भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी की शिकायतें मिल रही थी।  जिसे गम्भीरता से लेकर कोतवाली पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। जिसके बाद ग्राम भटगांव निवासी संदेही परमेश्वर उर्फ लस्सी छेदैया को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में संदेही ने किसी भी घटना में संलिप्त होने से इंकार किया। किंतु बार-बार की पूछताछ में वह टूट गया और अपने साथी अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम के साथ मिलकर सब्जी मंडी में भीड़ का फायदा उठाते हुए सब्जी खरीद रहे व्यक्तियों से नजर बचाकर उनके जेब से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया अजीत नेताम एवं भाऊ उर्फ शिव नेताम को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा शहर के इतवारी बाजार, गोल बाजार, मकई चौक एवं अन्य स्थानों से कुल 12 नग एंड्राइड मोबाइल को चोरी करना स्वीकार किया गया है, जिनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के कुल 12 नग मोबाइल को बरामद किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!