
जशपुर न्यूज़ धमाका /// जशपुर जिला चिकित्सालय में भ्रष्टाचार के मामले में डॉ. एफ खाखा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जिला प्रशासन के द्वारा जांच समिति गठित की गई थी, जिसमें कई खुलासे हुए हैं.नियमों को ताक पर रखकर 12 करोड़ की खरीदी दिखा दी गई, जबकि अधिकांश खरीदी सामग्री का कोई विधिक रिकॉर्ड प्रबंधन के पास नहीं था. करोड़ों की खरीदी हुई, लेकिन टेंडर नहीं किया गया. यह भी बताया जा रहा है कि कुछ फर्म भी अपंजीकृत हैं और कुछ का अस्तित्व भी नहीं था. जांच समिति की रिपोर्ट में तीनों लोगों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना गया है, जिसमें सिविल सर्जन आरएमओ और स्टोर प्रभारी का नाम है.


