भिलाईछत्तीसगढ

3-4 लड़के सोने की चेन-मोबाइल लूटकर भाग गए; देर रात दोस्त के साथ निकला था घुमने

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई के पॉश इलाके में देर रात रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज का स्टूडेंट्स लूट का शिकार हो गया। कोहका से सूर्या माल को जाने वाली रोड पर अमन ढाबा के पास स्थित तालाब के पास टहल रहे दो स्टूडेंट्स से कुछ गुंडों ने मारपीट की और उसका मोबाइल व सोने की चेन लूट कर भाग गए।

स्टूडेंट्स ने स्मृति नगर चौकी में मामले की लिखित शिकायत दी है। रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीबीए फाइनल ईयर के छात्र विहान मंडल ने स्मृति नगर चौकी में मारपीट की शिकायत दी है। उसने बताया कि उसका भाई सूरज (19) दंतेवाड़ा के गीदम का रहने वाला है। वह बीबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट हैं।

वह अपने बैचमेट दीपक के साथ कोहका रोड अमन ढाबा के पास रूम लेकर रहता है। बुधवार रात खाना खाकर दोनों दोस्त पास स्थित तालाब के पास घूमने गए थे। तीन-चार लड़के आए और उसकी बाइक पर बैठ गए।

दीपक ने उन्हें मना किया तो वह लोग झगड़ा करने लगे। देखते ही देखते वहां पर 8-9 की संख्या में लड़के हो गए। उन सभी ने दीपक और सूरज को बुरी तरह लात घूंसों से पीटा। सूरज का मोबाइल और सोने की चेन छीनकर भाग गए।

नहीं हो रही सख्त पुलिसिंग

दरअसल सूर्या माल और उसके आसपास देर रात 12 से 1 बजे तक गुंडे बदमाश किस्म के लोग शराब के नशे में और बाइक स्टंट करते दिख जाएंगे। यहां पुलिस की 112 का मूवमेंट भी होता है, लेकिन पुलिस किसी से यह तक नहीं पूछती की इतनी रात को वह क्यों घूम रहा है। यह सब तक हो रहा है, जब आए दिन यहां मारपीट और सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!