बिहारदेश

जहरीली शराब पीने से बिहार में 21 की मौत

बिहार न्यूज़ धमाका /// दो जिलों में बीते दो दिनों में 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल 16 की हालत गंभीर है। इनमें से 13 ने गोपालगंज में जान गंवाई है। 7 की हालत गंभीर है। यहां 3 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। उधर, बेतिया में 8 की मौत हुई है। यहां 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका है कि सबकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।गोपालगंज में जिन लोगों की शराब पीने से तबीयत बिगड़ी उनका मोतीहारी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी मृतक महम्मदपुर थाने के कुशहर, महम्मदपुर, मंगोलपुर, बुचेया और छपरा के मसरख थाने के रसौली गांव के रहने वाले थे।

इन सभी ने मंगलवार को शराब पी थी। इसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई थी।गांव वालों ने बताया कि बुधवार शाम तक आठ लोगों की मौत हुई थी। वहीं, गुरुवार सुबह तक मोतिहारी और गोपालगंज के अस्पताल में भर्ती पांच और लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। हालांकि, प्रशासन ने गुरुवार सुबह तक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी की बात से इनकार किया है। जिन आठ लोगों की पहले मौत हुई थी गुरुवार शाम को इन सभी के घर खनन मंत्री जनक राम पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!