भिलाईछत्तीसगढ

20 वीं राज्य स्तरीय सब जुनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता कल से खारून ग्रीन कुम्हारी में

भिलाई न्यूज़ धमाका /// प्रदेश में जूडो संघ के तत्वाधान में कुम्हारी जूडो क्लब एवं अनलिमिटेड जूडो एकादमी, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई द्वारा 20 वीं राज्य स्तरीय सब जुनियर एवं कैडेट जूडो प्रतियोगिता (बालक/बालिका) का आयोजन 20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक मंगल भवन, खारुन ग्रीन कुम्हारी में किया जा रहा है। प्रदेश जूडो संघ के महासचिव ब्लैक बेल्ट एवं राष्ट्रीय रेफरी एसआर सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के 15 जिलों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता सब जुनियर वर्ग 12 वर्ष से अधिक 15 वर्ष से कम तथा कैडेट 15 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में खेली जाएगी।

सब जुनियर बालक एवं बालिका के 9-9 वजन समूह तथा कैडेट बालक बालिका के 8-8 वजन समूह में खेली जाएगी। जिसके लिए प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर व राज्य स्तरीय रेफरीयों को आमंत्रित किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 20 अक्टूबर शाम 4बजे एवं समापन 22 अक्टूबर शाम 5 बजे किया जायेगा।प्रतियोगिता के संबंध में आयोजन समिति के रवि कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दूसरी बार कुम्हारी में किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि आने वाले खिलाडिय़ों को बेहतरीन खेल वातावरण हम प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले जा सकें।

प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष एवं वाइस चेयरमेन टेक्निकल जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया अरुण द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जूडो महासंघ 7 नवम्बर 2021 से 13 नवम्बर 2021 तक पंजाब में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश की इस राज्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!