नई दिल्ली

दिल्ली; तिहाड़ जेल के 2 कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका //  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की उच्च सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद 2 कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी. महानिदेशक (जेल) संदीप गोयल ने बताया कि संक्रमित लोगों में से ‘कोई भी गंभीर नहीं है.’ दिल्ली जेल में तीन परिसर हैं. एक तिहाड़ में है, जो दुनिया के सबसे बड़े जेल परिसरों में से एक है, जहां 9 केंद्रीय जेल हैं. दूसरा रोहिणी जेल परिसर में केंद्रीय कारागार है और तीसरा मंडोली जेल परिसर है, जहां 6 सेंट्रल जेल हैं.

DG संदीप गोयल ने बताया कि रोहिणी और मंडोली जेलों में अब तक कोई कोरोना पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जेलों में कोरोना पॉजिटिव मामले लगभग 5 महीने के अंतराल के बाद आए हैं, जबकि आखिरी कोरोना पॉजिटिव मामला जुलाई 2021 में सामने आया था. देश में लगातार कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 हजार 099 नए मामले सामने आए, जबकि एक की मौत हुई है. इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14 लाख 58 हजार 220 हो गई है.

कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर 6.46 प्रतिशत हो गया है, जो पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में 18 मई को पॉजिटिविटी दर 6.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी. राजधानी में अब तक ओमिक्रॉन के 351 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी दी है वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, हालांकि उन्होंने बताया कि उनमें अभी इसके हल्के लक्षण हैं. केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा कि “मैं कोरोना से संक्रमित पाया गया हूं. मुझमें इसके हल्के लक्षण हैं. मैंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है, जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को आइसोलेट करें और अपना टेस्ट करवाएं.” हाल ही में केजरीवाल ने अपनी पार्टी के प्रचार के लिए गोवा और पंजाब जैसे चुनावी राज्यों में कई दौरे किए हैं. पिछले साल अप्रैल में केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!