सूरजपुरछत्तीसगढ

150 क्विंटल धान जब्त,जिला प्रशासन ने दिए कार्यवाही करने के निर्देश

सूरजपुर,न्यूज़ धमाका :- कलेक्टर इफ्फत आरा के द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के पश्चात विचौलियों द्वारा जिले में अवैध रूप से धान रखने के कारण खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा मे.जय हनुमान ट्रेडिंग डुमरिया प्रो.अशोक मित्तल पिता रिखीराम मित्तल सूरजपुर में 375 बोरी 150 क्विंटल धान जप्ती किया गया। इसी प्रकार ग्राम पसला में मे. जायसवाल ट्रेडर्स प्रो.विनोद कुमार ग्राम पसला सूरजपुर में 25 बोरी 10 किवंटल धान जप्ती किया गया।

ग्राम झाँसी में मे. राजेश कृषि सेवा केंद्र प्रो. राजेश कुमार गुप्ता ग्राम झींसी सूरजपुर में 175 बोरी 70 किवंटल धान जप्ती किया गया। ग्राम पर्री में मे. सौम्या ट्रेडिंग प्रो. हरिओम अग्रवाल पर्री सूरजपुर में 120 बोरी 50 किवंटल धान जप्ती किया गया जप्त धान पर छ.ग. कृषि उपज मंडी अधिनियम के सुसंगत प्रवधानो के अनुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कि जा रही है।

धान का अवैध रूप से भण्डारण करने वालो के विरुद्ध सतत कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्वेता अग्रवाल सूरजपुर, आर.डी. भगत मंडी सचिव सूरजपुर मंडी निरीक्षक दीपक कूजुर, खाद्य निरीक्षक शशि कुमार जायसवाल, खाद्य निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार कुरें एवं सुश्री नीलम ग्रेस मिज शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!