कवर्धाछत्तीसगढ

कवर्धा विवाद : एफआईआर में भाजपा सांसद और पूर्व सांसद के साथ जोड़े 14 नाम

कवर्धा न्यूज़ जिले में 5 अक्टूबर को हुई धार्मिक हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए 59 लोगों का नाम शामिल किया था, लेकिन अब 14 और नाम जोड़े हैं. इनमें भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं के नाम शामिल हैं. इनमें राजनांदगांव-कवर्धा लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का नाम शामिल है इनके अलावा पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रमुख नंदलाल चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष ठाकुर समेत वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, पन्ना चंद्रवंशी, उमंग पांडेय, राहुल चौरसिया, भुनेश्वर चंद्राकर के नाम शामिल हैं. एफआईआर में जोड़े गए नए नामों पर पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं इस मामले में पहले 59 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. जिन पर बलवा समेत कई धाराएं लगी है, इन पर धारा 147, 148, 149, 153 क, 188, 295, 332, 353, भादवि की धारा 109 व लोक संपत्ति की क्षति की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!