भोपालमध्यप्रदेश

मप्र हाई कोर्ट ने भोपाल हमीदिया अस्पताल में आग से झुलसने से 10 बच्चों की मौत के मामले में मांगा जवाब

भोपाल न्यूज़ धमाका ///  कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल हमीदिया भोपाल में आग से 10 बच्चों की मौत के मामले में हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। सोमवार को मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ में सुनवाई हुई। इस दौरान मामले को लेकर बिंदु रेखांकित किये गए। नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच के डा. पीजी नाजपांडे की ओर से दायर आवेदन में कहा गया है कि यह मामला संवेदनशील और सार्वजनिक हित का है।

आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2014 में सतना के सरकारी अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लगी थी। आग से 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे और एक बच्चे की मौत हो गई थी। इस संबंध में उन्होंने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जांच करने के लिए कहा था। इस पर तथ्य सामने आया कि आग जैसी घटनाएं रोकने के लिए अस्पताल में कोई व्यवस्थाएं नहीं है। यह मामला अभी भी हाईकोर्ट में लंबित है। इस दौरान भोपाल के हमीदिया अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रभात यादव, जयलक्ष्मी अय्यर और रत्नेश यादव ने पक्ष रखा। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!