छतीसगढ़कांकेर

 पेट दर्द से पीड़ित बच्चे को बिना देखे कर दिया रेफर, रास्ते में हुई मौत, इधर सड़क पर नशे में धुत्त मिला डॉक्टर

कांकेर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ इकलौते डॉक्टर की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की जान चली गई. सोमवार की शाम अस्पताल में एक बच्चे को पेट दर्द की शिकायत लेकर परिजन पहुंचे तो इसी डॉक्टर ने बिना देखे रेफर करने कह दिया, जहां रास्ते में 10 वर्षीय मंयक पटेल पिता टिकेश पटेल की मौत हो गई. जब परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे तब डॉ. शीतल दुग्गा अस्पताल से गायब था और शाम को वह कोयलीबेड़ा में सड़क पर शराब के नशे में धुत पड़ा मिला. इसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा. वीडियो सामने आने के बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है.

बता दें कि कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 डॉक्टर पदस्थ हैं. वर्तमान में सिर्फ एक डॉक्टर के भरोसे अस्पताल संचालित किया जा रहा. स्टाफ कम होने के बावजूद अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर शीतल दुग्गा शराब के नशे में धुत रहता है. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने मरीज को देखे बिना ही रेफर कर दिया. प्राथमिक उपचार मिलता तो बालक की जान बच सकती थी. इस घटना के कुछ देर बाद जब डॉक्टर को तलाश किया गया तो वह सड़क पर नशे में धुत मिला, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस वीडियो में बातचीत कर रहे लोगों से डॉक्टर अभद्रता कर गाली-गलौज कर रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!