बिलासपुरछत्तीसगढ

अधेड़ के दोनों हाथ कुचला गया उसे इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर में एक अधेड़ मालगाड़ी के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह से घायल हो गया। दरअसल, मालगाड़ी स्टेशन से छूट रही थी, तभी उसे ट्रेन के नीचे आते देखकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर RPF की टीम ने लोको पायलट से ट्रेन रूकवाई।

फिर दौड़कर पहुंचे और उसे लाइन से बाहर निकाला। अधेड़ के दोनों हाथ कुचला गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो में मंगलवार की देर शाम मालगाड़ी खड़ी थी। शाम करीब 7.30 बजे मालगाड़ी के लोको पायलट सुशील कुजूर और गार्ड सचिन कुमार को सिग्नल मिला।

जिसके बाद वह मालगाड़ी को चालू करके आगे बढ़ने लगे। तभी वहां एक अधेड़ व्यक्ति ट्रैक पर पैदल चल रहा था। वह मालगाड़ी के चलते ही पहिए के नीचे आ गया। उसे देखकर मौजूद भीड़ और RPF के जवानों ने शोर मचाकर मालगाड़ी रूकवाई। मालगाड़ी रूकते ही RPF के आरक्षक रविंद्र सिंह दौड़कर वहां पहुंचा।

फिर आसपास के लोगों की मदद से घायल को ट्रैक से बाहर किया। उसका दोनों हाथ कुचला गया था और वह खून से लथपथ घायल था। इस घटना की जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी गई। फिर घायल को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!