क्राइमछत्तीसगढबिलासपुर

बिलासपुर : अस्पताल के कर्मचारी पर मारपीट और दुष्कर्म का आरोप , युवक गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका ///  हॉस्पिटल कर्मचारी पर महिला के घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला कुछ समय पहले इलाज के दौरान अस्पताल कर्मचारी के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों में अच्छा परिचय हो गया था।30 साल की महिला अपने पति व बच्ची के साथ रहती है। कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब थी। इस दौरान वह सरकंडा के खमतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल में इलाज कराने जाती थीं। वहां जांजगीर के अकलतरा क्षेत्र के सोनादुला में रहने वाला विजय पटेल से उसकी मुलाकात हुई।

विजय अस्पताल में काम करता है। दोनों में बातचीत शुरू हुई तो विजय उसके घर भी आने लगा।महिला ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को पति किसी काम से बाहर गए थे। आरोप है कि रात के समय विजय घर में घुस आया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। सुबह जब महिला का पति घर पहुंचा, तब उसने आप बीती बताई।अगले दिन पति के पहुंचने पर महिला ने सारी बात बताई और थाने में FIR दर्ज कराई।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!