
उत्तरप्रदेश,न्यूज़ धमाका :-उत्तर प्रदेश के लिए 25 मार्च, शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। आज शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि उनके साथ 46 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लखनऊ में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेहमानों की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। साधु-संतों की विशेष उपस्थिति रहेगी।



