डिंडोरीमध्यप्रदेश

MP : महिला एवं बाल विकास अधिकारी 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

डिंडौरी न्यूज़ धमाका /// शहपुरा में आंगनबाड़ी केंद्रों में कोदो कुटकी की पट्टी सप्लाई का भुगतान कराने के नाम पर तेजस्वनी जाग्रति महिला संघ के पदाधिकारी से 20 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने महिला बाल विकास विभाग शहपुरा के परियोजना अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई जनपद मुख्यालय शहपुरा के वार्ड क्रमांक 2 में परियोजना अधिकारी सतेंद्र भलावी के किराए के आवास में मंगलवार की सुबह 10 बजे हुई। बताया गया कि समूह का आंगनबाडी केंद्रों में कोदो, कुटकी की पट्टी, बिस्कुट,नमकीन की सप्लाई का एग्रीमेंट है। महिला बाल विकास शहपुरा अंतर्गत 125 आंगनबाड़ी केंद्रों में समूह यह सप्लाई करता आ रहा है।

शिकायतकर्ता समूह के संघ मित्र दिनेश कुमार समरिया ने बताया कि नवंबर माह का बिल एक लाख 84 हजार का था। परियोजना अधिकारी ने बिल में कटौती कर एक लाख 41 हजार कर दिया गया था। पूरा बिल भुकतान कराने के नाम पर उनसे 20 हजार की रिश्वत मांगी गई। पीडि़त ने इसकी शिकायत लोकायुक्त जबलपुर से कर दी। मंगलवार की सुबह जब दिनेश कुमार रिश्वत की राशि पहुंचाने परियोजना अधिकारी के घर गए तो, उन्होंने छत के ऊपर धूप में बुला लिया और रिश्वत की राशि आयने के नीचे रखने को कहा। कुछ देर बाद जब परियोजना अधिकारी रिश्वत में मिली राशि को कमरे में रखने छत से नीचे उतर रहे थे तो लोकायुक्त टीम में गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!