जगदलपुरछत्तीसगढ

फिल्म ‘पुष्पा’ ने बस्तर में मचाया धमाल, हर शो हाउस फुल

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ जमकर धमाल मचा रही है। यह फिल्म फैंस को खूब पसंद आ रही है। जगदलपुर के अनुपमा थिएटर में लगी इस फिल्म का रात का शो देखने के बाद जब फैंस वापस बाहर निकले तो उन्होंने दूध के पैकेट खरीद कर अल्लू अर्जुन के ‘पुष्पा’ के पोष्टर पर दूध से अभिषेक कर दिया। जिसका वीडियो जम कर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सुकुमार अभिनीत के निर्देशन में बनी ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म ने महज 4 दिनों में ही 160 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इस मूवी में दशकों को ‘अल्लू अर्जुन’ का लुक बहुत पसंद आ रहा है। साथ ही रश्मिका के साथ अल्लू के रोमांटिक सीन और डायलॉग ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिलहाल जगदलपुर में भी मूवी को देखने के लिए दर्शकों की कतार लग चुकी है। हर शो हाउस फुल हो रहा है।

फिल्म ‘पुष्पा’ की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की कहानी से मेल खा रही है। बताया जा रहा है कि सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म चंदन तस्करों के जीवन की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस मूवी में एक्शन, ड्रामा, रोमांस और इमोशन कूट-कूट कर भरा है। इस फिल्म में ‘अल्लू अर्जुन’ एक चंदन तस्कर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

Embed URL

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!