
रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के संबलपुरी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
स्थानीय लोगों का आक्रोश, चक्का जाम
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे रास्ते के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
सूचना मिलते ही चक्रधर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर जाम को हटवाया और ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



