Uncategorized

आईईडी ब्लास्ट से महिला की मौत, गाय चराने के दौरान हुआ हादसा

 सुकमा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी बम के ब्लास्ट होने से महिला की मौत हो गई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह मामल किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका का है.

जानकारी के अनुसार, किस्टाराम थाना क्षेत्र के डब्बामरका गांव निवासी महिला कवासी सुक्की रविवार को गाय चराने के लिए निकली थी. महिला गाय चराने के लिए जंगल के पगडंडी मार्ग में चल रही थी. इस दौरान वह नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आई गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. आईईडी ब्लास्ट होते से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. यह घटना रविवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है. घटना की पुष्टि सुकमा के एएसपी निखिल रखेजा ने की है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!