खैरागढ़छत्तीसगढ

कांग्रेस का बाजे-गाजे और रैली के साथ प्रत्याशियों ने किया नामांकन

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका /// गुरूवार को नगरपालिका चुनाव में भारी गहमागहमी और शक्ति प्रदर्शन के साथ कांग्रेस के दिग्गजों की उपस्थिति में सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इससे पहले सभी प्रत्याशियों को ईतवारीबाजार स्थित शीतला मंदिर में इकटठा किया गया।

यहां समर्थकों के साथ पहुंचे प्रत्याशियों ने चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, विधायक डोंगरगढ़ भूनेश्वर बघेल, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, छूरिया विधायक छन्नी साहू, मानपूर मोहला विधायक इंद्रशाह मंडावी, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, चित्रलेखा वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदम कोठारी, पंकज बांधव, शहर अध्यक्ष भीखम छाजेड़, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष यशोदा वर्मा नीलेन्द्र शर्मा, सुनील कांत पांडे सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं की अगुवाई में रैली निकालकर अपना नामांकन बाजे-गाजे के साथ जमा किया।

ईतवारीबाजार से निकली कांग्रेस की बड़ी रैली बख्शी मार्ग, गोलबाजार, मस्जिद चौक, अस्पताल चौक, विवि परिसर होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। रिटर्निंग अधिकारी लवकेश ध्रुव के पास वार्ड एक से दस और सहायक रिटर्निंग अधिकारी टंकेश्वर साहू के पास वार्ड 11 से 20 तक के कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा कराया।

र्मेन्द्र यादव ने कहा कि नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी प्रतिबद्धता और समीकरण के बाद ही प्रत्याशियों का चयन किया है। नगरपालिका में जीत दर्ज करेंगें। यादव ने कहा कि खैरागढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह नें इतनें मुददें छोड़ें है कि उन्हें गिनने में कई साल लग जाएंगे। यादव ने कहा कि रमन राज में खैरागढ़ का सबसे ज्यादा शोषण हुआ। प्रदेश में भूपेश सरकार बनते ही योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हुआ। इसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। मूददों पर यादव ने कहा कि कोरोनाकाल के बाद सरकार के विकास के मुददे पर चुनाव लड़ेगें। कर्ज माफी, बिजली बिल आधी, आम जनता को मिले लाभ पर चुनाव लड़ेंगे

चुनाव प्रक्रिया के आखिरी दिन 3 दिसंबर को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अपना नामांकन जमा करेंगे। जिपं सभापति घम्मन साहू ने बताया कि भाजपा ने भी नामांकन की जोरदार तैयारी की है। ईतवारीबाजार के शीतला मंदिर परिसर से भाजपा की नामांकन रैली का आगाज होगा। सभी प्रत्याशी जिला और मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में शीतला मंदिर से पूजा पाठ कर रैली निकालकर बख्शीमार्ग, गोलबाजार, मस्जिद चौक, अस्पताल चौक, विवि परिसर होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँचेंगे। फिर अपना नामांकन जमा करेंगें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!