छत्तीसगढकोंडागांव

बांधा तालाब में जन सहयोग से नगर पालिका ने आज दूसरे दिन भी चलाया स्वच्छता अभियान सर्व समाज, शांति फाउंडेशन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, ऑल मुस्लिम वेलफेयर, रानी दुर्गावती समिति, भूमि एनजीओ ने भी किया सहयोग।

जिला मुख्यालय के मध्य स्थित बांधा तालाब कोण्डागांव की सुंदरता का एक प्रतीक हैं। जहां सुबह शाम लोगों की आवाजाही बनी रहती है। लोग यहां आराम के साथ योग-प्राणायाम करने एवं अपने परिवार के साथ समय बिताने आया करते हैं। ऐसे में वर्षा ऋतु के पश्चात तालाब में कचरे एवं जलकुंभियों की संख्या को बढ़ता देख कर स्थानीय निवासियों द्वारा जन सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दूसरे दिन भी चला सफाई अभियान – निगरपालिका के साथ शांति फाउंडेशन, पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फेडरेशन, रानी दुर्गावती लोक कल्याण समिति, भूमि एनजीओ, सर्व समाज कोण्डागांव, एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इस कार्य में दूसरे दिन भी हिस्सा लिया। इस संबंध में नगर पालिका सीएमओ सूरज सिदार ने बताया कि प्रतिदिन यहां सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक एवं घूमने आया करते है। तालाब की स्वच्छता के लिए सभी के द्वारा सहयोग करने की इच्छा जताई गई। जिस पर नगरपालिका के सहयोग से स्थानीय नागरिकों द्वारा आज दूसरे दिन भी स्वच्छता का कार्य किया गया।

अब हर रविवार चलेगा स्वच्छता अभियान – सीएमओ सूरज सिदार ने बताया कि सुविधानुसार सर्व सम्मति से निणर्य लिया गया है कि अब हर रविवार बंधातालाब में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जिससे इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले नागरिकों को समय की समस्या न आये। इस कार्य में नगरपालिका नगरजनों के साथ कदम से कदम मिला कर खडी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!