मुंबई

क्रूज ड्रग्स केस : आर्यन खान जमानत अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

मुंबई न्यूज़ धमाका /// मशहूर एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज बंबई उच्च न्यायालय सुनवाई होगी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को ड्रग्स केस के सिलसिले में गिरफ्तार आर्यन खान और दो अन्य लोगों को जमानत देने से मना कर दिया था. इसके बाद जमानत देने से मना करने के एनडीपीएस कोर्ट के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दी गई. आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने बताया था कि हाईकोर्ट ने 21 अक्टूबर को कहा कि वह आर्यन खान की जमानत याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.  उन्होंने कहा, “हमने कोर्ट से आग्रह किया था कि मामले की सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होनी चाहिए, लेकिन अदालत ने इससे इनकार कर दिया.”बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान के साथ कथित व्हाट्सऐप चैट के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो  के सामने पेश नहीं हुई. एनसीबी ने पिछले हफ्ते अनन्या से दो दिन पूछताछ की थी और उन्हें सोमवार को फिर बुलाया गया था. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!