बीजापुरछत्तीसगढ

इंजीनियर पति की रिहाई के लिए पत्नी ने लगाई नक्सलियों से गुहार

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// जिले के बेदरे थाना क्षेत्र से शुक्रवार को माओवादियों ने निजी कंपनी के इंजीनियर सहित दो का अपहरण कर लिया था. इस घटना के बाद इंजीनियर की पत्नी सोनाली पवार ने अपने पति को सकुशल रिहा करने के लिए माओवादियों से अपील की है.

ALSO READ : भैरव बाबा मंदिर के पास एक वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

अपहृत इंजीनियर अशोक पवार की पत्नी सोनाली पवार ने माओवादियों से अपील करते हुए कहा है कि मेरे पति रोजी रोटी के लिए काम करने बस्तर आये हुए हैं, उनके काम करने वाली जगह से कुछ गांव वाले कहीं ले कर चले गए हैं।

मेरे दो छोटी-छोटी बेटियां भी हैं, हमारे पालन पोषण के लिए ही मेरे पति बस्तर काम करने गए हुए हैं. मैं आप सभी से अपील करती हूं कि मेरे पति को रिहा कर दें, यदि मेरे पति के द्वारा कोई गलती भी किया गया होगा तो उन्हें माफ कर दें.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!