चेन्नई

आधी रात को जब नींद खुली तो शरीर पर नहीं थे कपड़े’, महिला एयरफोर्स अधिकारी का सीनियर पर रेप का आरोप

चेन्नई न्यूज़ तमिल नाडु के कोयंबटूर जिले में एयरफोर्स की एक महिला अधिकारी ने अपने सीनियर फ्लाइट लेफ्टिनेंट अधिकारी पर रेप का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रेप की धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला इंडियन एयरफोर्स कॉलेज इन रेडफीलड्स का है, जहां 2 हफ्ते पहले एक महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसके सीनियर अधिकारी ने रेप किया।

महिला ने लगाए ये आरोप

29 साल की महिला अधिकारी का आरोप है कि 10 सितंबर को कॉलेज कैंपस में खेलते-खेलते उसे चोट लग गई थी, जिसके बाद उसने रात को दवा ली और अपने कमरे में सो गई थी, जब वह रात में उठी, तो उसने देखा कि आरोपी उसके सामने था और उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला ने बताया कि आरोपी अधिकारी भी बिना कपड़ों के था, उस दौरान उसके साथ रेप किया गया।

वायुसेना के अधिकारियों ने ठीक से नहीं की जांच- महिला

महिला का आरोप है कि पहले तो उसने वायुसेना के अधिकारियों के पास ही ये शिकायत पहुंचाई थी, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला कोयंबटूर पुलिस के पास पहुंची, जहां उसने अपनी शिकायत में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों का भी जिक्र किया और कहा कि वो उनकी जांच से संतुष्ट नहीं थी।

आरोपी पक्ष के वकील की ये हैं दलीलें

महिला ने बाद में कोयंबटूर पुलिस आयुक्त के कार्यालय में शिकायत की, जिसने गांधीपुरम में अखिल महिला पुलिस स्टेशन को जांच करने का निर्देश दिया। जांच के बाद छत्तीसगढ़ के फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमरिंदर को एक जज के घर ले जाया गया जहां उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। अमरिंदर के वकील ने अदालत में प्रस्तुत किया था कि कोयंबटूर पुलिस के पास वायु सेना के कर्मियों के खिलाफ जांच करने का अधिकार नहीं है, आगे कहा कि एक बचाव अदालत में एक परीक्षण किया जाना चाहिए। पुलिस ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!