पंजाबदेश

अमरिंदर सिंह : जहां से खड़े होंगे सिद्धू , वहां से लड़ेंगे हम

पंजाब न्यूज़ धमाका /// पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक नया राजनीतिक दल बनाने का ऐलान किया। चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं एक पार्टी बना रहा हूं। अब सवाल ये है कि पार्टी का नाम क्या है, ये मैं आपको नहीं बता सकता क्योंकि ये मैं खुद नहीं जानता। जब चुनाव आयोग पार्टी के नाम और चिन्ह को मंजूर करता है, मैं आपको बता दूंगा।” उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे, वहां से वे भी लड़ेंगे। कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले ही इस बात का संकेत किया था कि वे जल्द नई पार्टी का गठन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि किसानों के हित में अगर किसान आंदोलन की समस्या का कोई रास्ता निकला तो वे भाजपा से समझौता कर सकते हैं।सिद्धू के ट्वीट पर बोलते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, “वह कुछ नहीं जानते हैं, बहुत ज्यादा बोलते हैं, उसके पास दिमाग नहीं है। मैंने इस पर कभी अमित शाह या ढींडसा से बात नहीं की, लेकिन मैं करूंगा। मैं कांग्रेस, शिअद, आप से लड़ने के लिए मजबूत होना चाहता हूं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!