जशपुरछत्तीसगढ

ग्रामीणों ने सरकारी राशन से भरे ट्रैक्टर को किया जब्त

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा में खाद्य विभाग का भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। यहां एक गांव के ग्रामीणों ने सरकारी राशन से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। ग्रामीणों ने दुकानदार पर आरोप लगाया है कि यह पीडीएस का चावल और नमक है, जिसे अप्रैल में बांटा जाना था लेकिन दुकानदार ने नहीं बांटा।

इसकी शिकायत की जा चुकी है। मामला बगीचा विकासखंड के फूलझर पीडीएस दुकान का है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को बगीचा विकासखंड के फूलझर के पीडीएस दुकान से एक ट्रैक्टर में 40 बोरी चावल, 5 बोरी नमक और 2 बोरी शक्कर लोड कर ले जाया जा रहा था।

इस दौरान जैसे ही ट्रैक्टर पीडीएस दुकान से निकला ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल माह में मिलने वाले अतिरिक्त चावल को ग्रामीणों के थंब इंप्रेशन लेने के बावजूद नहीं बांटा गया और अब दुकानदार इसे बचने ले जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बगीचा की फूड इंस्पेक्टर को उन्होंने चावल नहीं बांटे जाने की शिकायत की थी लेकिन फूड इंस्पेक्टर ने अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!