मुंबईमनोरंजन

अंकिता को गोद में उठाकर विक्की ने जमकर किया डांस, सगाई के फोटो और वीडियोज में देखिये इनकी खुशियां

मुंबई न्यूज़ धमाका //  मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे  अपने ब्वॉयफ्रेंड  विकी जैन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है. शादी से पहले मेहंदी की फोटोज और सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मेहंदी की रस्म के दौरान एक्ट्रेस और उनके होने वाले विक्की जैन ने जमकर डांस किया है. सोशल मीडिया पर सभी तस्वीरें और वीडियो छाईं हुई हैं.

वैसे तो विक्की जैन और अंकिता की मेहंदी की कई सारी तस्वीरें चर्चा में हैं, लेकिन फैंस को इन दोनों की एक खास तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद आ रही है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस को विक्की जैन ने गोद में उठाया है और दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं तस्वीरों में अंकिता की हंसी साख दिखाई दे रही हैं.

अंकिता के हाथों में लगी विक्की के नाम की मेहंदी

अंकिता लोखंडे के हाथ में विक्की जैन के नाम की मेहंदी लग चुकी है. सामने आई इन तस्वीरों में अंकिता मेहंदी लगे हाथों में नजर आ रही हैं. वहीं, विक्की जैन के सात जमकर डांस भी करते भी देखा जा रहा है इन तस्वीरों को अंकिता लोखंडे ने खूबसूरत कैप्शन के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. एक्ट्रेस ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जो प्यार हम दोनों शेयर करते हैं, उसने हमारी मेहंदी को खूबसूरत और यादगार बना दिया.’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!