तमिलनाडुदेश

अपडेट खबर : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर क्रैश मामले पर कल संसद में देंगे बयान, 11 शव बरामद

तमिलनाडु न्यूज़ धमाका /// कुन्नूर की पाहाड़ियों में भारतीय वायु सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सैन्य कर्मी समेत 14 लोग सवार थे। हादसे की जानकारी पीएम मोदी को दी गई है और वहीं सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दिल्ली में बिपिन रावत के घर पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस हादसे की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा दे दी गई है। साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में इस घटना को लेकर बयान अब गुरुवार को बयान जारी करेंगे। पीएम मोदी ने संसद में कैबिनेट की बैठक ली।

हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, एनके गुरसेवक सिंह, एनके जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और बी साई तेजा और हवलदार सपल सहित कुल 14 लोग सवार थे।

तीन घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। स्थानीय सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें बताया कि स्थानीय लोग 80 फीसदी जले हुए दो शवों को स्थानीय अस्पताल ले गए। घटना स्थल पर कुछ और शवों को देखा गया है। हादसे में 11 शवों को बरामद किया गया है और 3 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। शवों को निकालने और पहचान के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!