जगदलपुरछत्तीसगढ

नक्सल भय से पलायन कर दूसरे राज्यों में जाकर विस्थापित जीवन जी रहे लोगों की घर वापसी,सुकमा पहुचे केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा

जगदलपुर,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा बस्तर संभाग से सलवा जुडूम के दौर में नक्सल भय से पलायन कर दूसरे राज्यों में जाकर विस्थापित जीवन जी रहे लोगों की घर वापसी के लिए केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सरकार की पूरी मदद करेगी।

बुधवार को केंद्रीय योजनाओं पर काम की समीक्षा के लिए सुकमा जा रही रेणुका सिंह ने यहां जगदलपुर में मां दंतेश्वरी विमानतल में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वह दो दिन हैदराबाद में थी। वहां उनकी तेलंगाना के गृह सचिव, ट्राइबल सचिव आदि से बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर से पलायन कर तेलंगाना में विस्थापित के रूप में रह रहे आदिवासियो की स्थिति ओर उनकी समस्याओं पर चर्चा हुई हैं।

वहां इन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इनकी संख्या 55 हज़ार है। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार इनकी घर वापसी का प्रयास कर रही है। पिछले दिनों कुछ आदिवासी परिवार, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली आकर उनसे मिले थे। इस मामले में केंद्र सरकार गंभीर है।

देश में कुछ आदिवासी संगठनों की तरफ से अगला राष्ट्रपति आदिवासी वर्ग से चुनने की मांग और रेणुका सिंह ने हंसते हुए कहा कि यह उनका विषय नही है। इसके पूर्व हैदराबाद से नियमित विमान में जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। एक घंटा सर्किट हाउस में रुकने के बाद रेणुका सिंह सड़क मार्ग से सुकमा के लिए रवाना हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!