मनोरंजन

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचा भारतीय दल ‘मार्चे डू फिल्म के ‘ओपनिंग नाइट’ समारोह में भी करेंगे शिरकत

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय डेलिगेशन कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंचा। आपको बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘मार्चे डू फिल्म्स’ में भारत को आधिकारिक ‘कंट्री ऑफ ऑनर’ घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ‘रेड कार्पेट’ पर चलेंगे और बुधवार को मैजेस्टिक बीच पर मार्चे डू फिल्म के ‘ओपनिंग नाइट’ समारोह में भी शिरकत करेंगे।

इससे पहले केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चार्ल्स एच. रिवकिन ने कान्स में मुलाकात की। अनुराग ठाकुर कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सोमवार की रात फ्रांस के लिए रवाना हुए थे।

अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में ए.आर. रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नयनतारा पूजा हेगड़े, प्रसून जोशी, आर माधवन, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, वाणी त्रिपाठी और लोक गायक मामे खान सहित मनोरंजन जगत की कई शीर्ष हस्तियां शामिल होंगी।

इस मौके पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य वाणी त्रिपाठी ने कहा कि ये कान्स का 75वां वर्ष है और भारत की आजादी के 75वें वर्ष में मार्चे डू फिल्म-फेस्टिवल डे कान्स में देश का सम्मान होने के लिए इससे बेहतर उत्सव और क्या हो सकता है।

बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 17 मई से 28 मई तक चलेगा और इस फेस्टिवल में भारत की छह फिल्में दिखाई जाएंगी. इसमें अभिनेता आर माधवन के निर्देशन वाली पहली फिल्म ‘रॉकेट्री : द नाम्बी इफेक्ट’ शामिल है जो जुलाई की शुरुआत में रिलीज होनी है।

इनके अलावा भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की दुर्लभ फिल्म ‘प्रतिद्वंद्वी’ को इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!