
तखतपुर न्यूज धमाका – कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तखतपुर में गौमांस काटने की घटना सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों – साउल मसीह और संजय खेस – को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउंड क्षेत्र में आरोपियों को गाय का मांस काटते देखा गया। इसकी सूचना चुलघट रोड निवासी धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में दी। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की।
पुलिस की कार्रवाई
थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गाय का मांस भी जब्त किया है। आरोपियों पर कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 और बीएनएस 299 के तहत कार्रवाई की गई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।



