बिलासपुरछत्तीसगढ

बैंक में चोरी मामले में दो नाबलिग गिरफ्तार, 27000 नगद समेत नया मोबाईल और नये कपड़े जब्त

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा के पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने वाले अपचारी बालकों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी और लूट का आदतन बदमाश ही निकला मास्टर माइंड। पुलिस ने नाबलिग से 27000 रुपये जब्त किये है।

ALSO READ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

थाना रतनपुर में 24 फरवरी को प्रार्थी संकटमोचन चौबे ने मामला दर्ज कराया था कि 24 फरवरी की दरमियानी रात किसी अज्ञात चोर ने पंजाब नेशनल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र कियोस्क ग्राम कर्रा का शटर का ताला तोड़ कर 93,910 रुपये नगदी रकम चोरी कर लिया गया है।

रिपोर्ट पर अपराध क्र. 90/22 दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिला कि ग्राम जांली का अपचारी बालक जो कि पूर्व में भी चोरी और लुट जैसे मामले में चालान हो चुका है।

बहुत ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है, सूचना पर अपचारी बालक को पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर उसने अपने ही गांव के दुसरे अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देना बताया। पुलिस ने दोनों बालकों को पकड़कर उनसे 27000 रुपये और चोरी के पैसे से खरीदा गया मोबाईल और नये कपड़े कुल 40000 रुपये की बरामदगी की गई। अपचारी बालको को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर किशोर न्याय बोर्ड कोरबा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!