नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर में सीरियल IED ब्लास्ट, DRG के दो जवान घायल:नक्सलियों ने पहले से ही प्लांट किया था विस्फोटक, सर्चिंग के दौरान चपेट में आए जवान

नारायणपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने IED से दो सीरियल ब्लास्ट किए हैं। ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के 2 जवान घायल हो गए हैं। उनको नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों घायल जवानों की स्थित अभी सामान्य है। फिर भी बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया जाएगा। SP सदानंद कुमार ने घटना की पुष्टि की है। मामला जिले कुरुस्नार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों के साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह के अंतिम दिन 29 मार्च को DRG और ITBP के जवान कोडोली और झारवाही की तरफ सर्चिंग पर निकले थे। जवानों के आने की सूचना माओवादियों को मिली। इसके बाद माओवादियों ने 2 सीरियल IED प्लांट कर दिए। सुबह करीब 9 बजे सर्चिंग के दौरान एक DRG जवान का पैर IED पर पड़ा और जोर का धमाका हुआ। इसी बीच चंद सेकेंड में ही दूसरी IED भी ब्लास्ट हो गई।

घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दोनों IED की चपेट में आने से 2 जवान सनाऊ वड्डे और रामजी पोटाई घायल हो गए। जिन्हें साथी जवानों ने मौके से निकाला और फौरन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां दोनों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि इलाके में कुछ जवान अब भी मौजूद हैं, जो इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। फिलहाल दोनों घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!